रानीखेत:वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सीएमएस रहा विजय% संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


रानीखेत : :मां नंदा सुनंदा अंतर विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सीएमएस विजय रहा। फाइनल मुकाबले में सीएमएस ने केंद्रीय विद्यालय रानीखेत को कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21 16. 2115 21 18 से पराजित किया।प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक भूपेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 विद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया. फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि जुबेदअहमद सेवा निवृत पूर्व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी रहे। विजेता टीम को ट्रॉफी भरत पांडे द्वारा दी गई।और उपविजेता टीम को ट्रॉफी कमलेश बिष्ट द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भूपेंद्र परिहार द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन देव ने किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री हीरा रावत, विमल भट्ट ‌‌‌,महेश आर्य,अल्मोड़ा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल‌, हरीश लाल शाह संरक्षक नंदा सुनंदा महोत्सव समिति, ग्राम प्रधान ऋतु आर्य,महेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad