बाजपुर: [उधम सिंह नगर]नवोदय, केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूलों की तर्ज पर उत्कृष्ट बनेंगे एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

जनजातीय समाज के उत्थान के लिए हर साल 2 लाख करोड़ खर्च कर रही केंद्र सरकार : केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री

बाजपुर ,02 अक्टूबर,|

   सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरम ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) बाजपुर पहुंचकर स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री ने परिसर में पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। केंद्रीय मंत्री ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। गांधी जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बापू का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

जनजातीय शिक्षा एवं विकास पर विशेष जोर।
केंद्रीय मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय समाज के समग्र उत्थान के लिए प्रति वर्ष 2 लाख करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूलों की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर उत्कृष्ट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर में कुल 728 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 428 विद्यालय वर्तमान में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार,सुखदेव सिंह नामधारी, प्रदेश महामंत्री भाजपा राकेश, जिला अध्यक्ष भाजपा नरेश सिंह,प्रदेश मंत्री राजकुमार,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कमलजीत,कृष्णा सिंह, जनजाति मोर्चा प्रदेश सदस्य रामचंद्र सहित जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी,एसडीएम ऋचा सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad