
भीमताल : ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में भवाली बन प्रभाग के तत्वावधान में वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया | राजकीय इंटर कॉलेज जंगलिया गांव में बन बीट अधिकारी बबीता के द्वारा छात्र छात्राओं, ग्रामीणों तथा शिक्षक गणों को संबोधित करते हुए वन्य जीव संरक्षण व पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु आवश्यक जानकारी दी तथा मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए जागरूक रहने की अपील की ग्राम प्रधान राधा कुल्याल द्वारा बन विभाग की इस पहल का स्वागत किया और ग्रामीणों से अपने आस पास साफ सफाई करने तथा झाड़ी काटने की अपील की इस अवसर पर बन विभाग के कर्मचारी शेखर पलड़िया, जीवन सिंह रजवार, हेमेन्द्र तिवारी, प्रधानाचार्य बालम सिंह रैकवाल सहित शिक्षक छात्र छात्राओं ने भागीदारी की|
ADVERTISEMENTS