


चंपावत :आदर्श चंपावत की ओर मजबूत, माता रणकोची मंदिर, आपदा सुरक्षा के साथ शुरू हुआ पुनरुद्धार कार्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ‘आदर्श चंपावत’ की परिकल्पना को साकार करने और उनकी घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में सीमांत क्षेत्र खेत (रियांसी बमनगांव) स्थित प्रसिद्ध माता रणकोची मंदिर के पुनरुद्धार कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।
आपदा सुरक्षात्मक कार्यों के साथ माता रणकोची मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण के लिए 4 करोड़ 57 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह का माहौल है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था शारदा कॉरिडोर को सौंपी गई है।
मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न की गई, जिसके बाद निर्माण एवं सुरक्षात्मक कार्यों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा कहा गया कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत को एक आदर्श जिला बनाने का संकल्प धरातल पर तेजी से उतर रहा है।
सीमांत क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और आपदा सुरक्षा कार्यों के जुड़ने से न केवल सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित होगी, बल्कि आने वाले समय में क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी नई ऊंचाई मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री मयंक बोहरा, ग्राम प्रधान बकौड़ा श्री रविन्द्र रावत, ग्राम प्रधान रमैला श्री नीरज बोहरा, श्री राकेश अधिकारी, श्री अमर सिंह, श्री ननकू उरियाल, श्री मक्कखन सिंह रैंस्वाल, श्री पवन सिंह रैंस्वाल, श्री कृष्ण3 सिंह, श्री भूपाल सिंह, श्री रोहित रैंस्वाल, श्री अर्जुन सिंह रैस्वाल, श्री खिलानन्द भट्ट और श्री महेश जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, कार्यदायी संस्था शारदा कॉरिडोर के प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।