ब्रेकिंग हल्द्वानी: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, सभी को मिला राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आगामी विधानसभा चुनाव जीतने का मूलमंत्र-रेखा आर्या ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी में शुरू हुए उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा की निश्चित रूप से यह बैठक भारतीय जनता पार्टी संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसेवा के संकल्प और ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही है।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन ने हमारे संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ ही हमारे सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है।…

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में विकसित एवं सशक्त उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए हम सभी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे।

कहा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत झोंकने का आह्वान हो, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर हो या केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संदेश हो इन्हीं सभी विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा की निश्चित तौर पर हमारा उद्देश्य भी यही है की हम सब मिलकर भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के साथ एकजुट होकर काम करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के कामों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत , केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा , प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम , सांसद अजय भट्ट , राज्यसभा सांसद नरेश बंसल , पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ नेता विजय बहुगुणा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सम्मानित विधायकगण एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad