रुद्रपुर : सामाजिक सौहार्द और समानताभाजपा नेता बोले—एससी समाज को हिंदू समाज से अलग करने की कांग्रेस की कोशिश सफल नहीं होगी! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। सामाजिक सौहार्द, समानता, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे कथित झूठे नैरेटिव के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ऊधम सिंह नगर की ओर से भूत बंगला स्थित रामलीला मैदान में “सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना” आयोजित किया गया।
धरने में भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, एसटी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा अनुसूचित जाति समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेन्द्र गौतम एवं एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कोहली, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता और भाईचारे के समर्थन में नारे लगाए तथा कांग्रेस की कथित विभाजनकारी राजनीति का विरोध किया!

प्रदेश उपाध्यक्ष एसटी मोर्चा संजीव कुंवर ने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता और समानता को केवल नारे तक सीमित नहीं रखती, बल्कि इसके लिए निरंतर कार्य करती है। पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अधिकार और समान अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम संयोजक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेन्द्र गौतम ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही मजबूत, समृद्ध और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसटी मोर्चा राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा ने दलित समाज को सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सफाई आयोग सदस्य नितिन चरण ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज और शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार सफाई कर्मचारियों और वंचित वर्गों के हितों के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।
अंकित हडाले ने कहा कि समाज में जाति और धर्म के नाम पर वैमनस्य फैलाने वाली राजनीति का सभी को मिलकर विरोध करना चाहिए। सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

पूर्व अध्यक्ष एसटी मोर्चा बिट्टू वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा ने दलित समाज को सम्मान देने के साथ-साथ उसे संगठन और सत्ता में उचित राजनीतिक भागीदारी भी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में समाज का प्रत्येक वर्ग सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहा है।
नामित पार्षद संदीप वाल्मीकि ने कहा कि समानता, सम्मान और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना केवल किसी एक दल की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भाजपा संगठन सामाजिक सौहार्द और समरसता के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता उसके वास्तविक चरित्र को समझ चुकी है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को चुनाव हराने का कार्य किया और उन्हें भारत रत्न देने की दिशा में भी कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक समाज को बांटकर राजनीति की और अब एससी समाज को हिंदू समाज से अलग करने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी स्थिति में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम सब एक हैं और समाज को बांटने वाला यह झूठा नैरेटिव उत्तराखंड से ही समाप्त होगा।

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े, गरीब और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि सामाजिक एकता और भाईचारा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन समाज में वैमनस्य और विभाजन पैदा करने की राजनीति स्वीकार नहीं की जा सकती।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से जातिगत एवं धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक सौहार्द, समानता और आपसी सम्मान को मजबूत करने का आह्वान किया।

धरने के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला मंत्री तरुण दत्ता, अमित नारंग, भारत भूषण चुग, उत्तम दत्ता, धीरेन्द्र मिश्रा, प्रमोद मित्तल, संदीप भाजवा, विपिन सिंह, विजय तोमर, सुनील ठुकराल, रचित सिंह, सुनील सिंह, देवेश कुमार, भीष्म नारायण, मोर सिंह, अरुण सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad