बिग ब्रेकिंग नई दिल्ली: हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज नहीं हुई सुनवाई, अब 17 सितंबर पर टिकी निगाहें!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: हल्द्वानी रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की बुधवार को होने वाली सुनवाई टाल दी गई है। रेलवे ने कोर्ट में तत्काल सुनवाई का प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया,सुप्रीम आदेश पर गलत टिप्पणी तो होगी कार्रवाई: एसएसपी
बनभूलपुरा से जुड़े रेलवे अतिक्रमण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी थी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया।

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फरवरी 2024 में मलिक के बगीचे में निगम की जमीन से कब्जा हटाने के दौरान बवाल हो गया था। ऐसे में रेलवे प्रकरण को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.,फ्लैग मार्च रेलवे स्टेशन, लाइन नंबर 17, इंद्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इंद्रानगर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाइन नंबर आठ, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा और रेलवे स्टेशन गेट समेत संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया। पुलिस ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की।…

नई दिल्ली: हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज नहीं हुई सुनवाई, अब 17 सितंबर पर टिकी निगाहें!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ /बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। मामले को लेकर क्षेत्र में सुबह से बनी हलचल के बीच अब शीर्ष अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख का इंतेज़ार है। इसके साथ ही मामले में जुड़े पक्षों और क्षेत्रवासियों की नजरें अब सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिक गई हैं। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को सुनवाई को लेकर नैनीताल प्रशासन और पुलिस ने भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन व अन्य माध्यमों से निगरानी की गई।बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की सुनवाई को लेकर सुबह से बनभूलपुरा क्षेत्र में बनी हलचल के बीच अब अगली सुनवाई की तारीख 17 सितंबर 2026 कंप्यूटर जनरेटेड सूची में दिखाई दे रही है। ऐसे में रेलवे भूमि प्रकरण से जुड़े पक्षों और क्षेत्रवासियों की निगाहें अब अगली सुनवाई पर टिक गई हैं। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण का यह मामला लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और हर सुनवाई को लेकर क्षेत्र में खासा माहौल बना रहता है।बुधवार को प्रस्तावित सुनवाई को देखते हुए नैनीताल पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। संवेदनशीलता को देखते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जबकि ड्रोन और अन्य माध्यमों से लगातार निगरानी की व्यवस्था भी की गई थी। हालांकि, बुधवार को शीर्ष अदालत में मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब कंप्यूटर जनरेटेड लिस्टिंग के अनुसार संभावित 17 सितंबर की तारीख सामने आने के बाद प्रकरण को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहने की संभावना है। रेलवे भूमि से जुड़े इस संवेदनशील मामले में अब अगली सुनवाई में अदालत का रुख क्या रहता है और मामले की आगे की कानूनी दिशा क्या तय होती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad