बागेश्वर: पुलिस की पहल: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने बीट भ्रमण कर जाना बुजुर्गों का हाल, साइबर अपराध और ‘गौरा शक्ति ऐप’ के प्रति किया जागरूक! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -


बागेश्वर :पुलिस की पहल: पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस ने बीट भ्रमण कर जाना बुजुर्गों का हाल, साइबर अपराध और ‘गौरा शक्ति ऐप’ के प्रति किया जागरूक

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के दिशा-निर्देशन और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में जनपद में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और जन-जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस, थाना झिरौली और चौकी शामा पुलिस टीम ने अपने-अपने बीट क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजमर्रा की जरूरी आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति या समस्या में वे बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। बागेश्वर पुलिस आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है।
वर्तमान में बढ़ते डिजिटल और वित्तीय अपराधों को देखते हुए पुलिस टीम ने उपस्थित ग्रामीणों व बुजुर्गों को साइबर ठगी के तौर-तरीकों के प्रति सचेत किया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी अनजान फोन कॉल, मैसेज या लॉटरी के प्रलोभन में न आएं। साथ ही, अपनी गोपनीय वित्तीय जानकारी जैसे ओटीपी, बैंक खाता संख्या या एटीएम पिन किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें, साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करने की अपील की गई।
महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उत्तराखंड पुलिस के ‘गौरा शक्ति ऐप’ की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया। मौके पर ही उपस्थित महिलाओं के मोबाइल में ऐप को डाउनलोड करवाकर उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी पूरा कराया गया, ताकि आपातकाल में उन्हें तुरंत पुलिस सहायता मिल सके । पुलिस ने जोर देकर कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर 112 और विशेष रूप से महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल कर सकते हैं।

बागेश्वर पुलिस के इस मानवीय दृष्टिकोण, संवेदनशीलता और सुरक्षात्मक पहल की स्थानीय बुजुर्गों व प्रबुद्ध जनों ने सराहना की तथा इस जनसंपर्क अभियान के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad