ब्रेकिंग हल्द्वानी:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे,एफटीआई हेलीपैड पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने वहाँ उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएँ सुनीं, कमिश्नर सहित जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया! ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, 09 सितम्बर, ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार बुधवार को हल्द्वानी पहुँचे।एफटीआई हेलीपैड पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने वहाँ उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएँ सुनीं। उन्होंने प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जन-समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाये।

इससे पूर्व एफटीआई हेलीपैड पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविन्द कुमार पाण्डे, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती दीपा दरम्वाल व विभिन्न माननीय दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad