हल्द्वानी:रामलीला ग्राउंड, तथाकथित शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से बुधपार्क में चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया गया! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : रामलीला ग्राउंड, हल्द्वानी में तथाकथित शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से बुधपार्क हल्द्वानी में चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया गया. इसके साथ ही क्षोभ प्रकट किया गया कि आंदोलन के बाद पुलिस द्वारा एक महीने बाद बड़ी मुश्किल से एफआईआर तो दर्ज की गई लेकिन फिर भी नामजद नहीं बल्कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी की गई. क्या एक महीने की जांच के बाद भी पुलिस अपराधियों के नाम पता नहीं कर पायी, स्पष्ट है कि पुलिस आरोपियों को बचाना चाहती है. धरने के माध्यम से चेतावनी दी गई यदि 15 दिन के भीतर कथित शुद्धीकरण के अपराधियों को नामजद कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुनः संयुक्त रूप से उग्र आंदोलन किया जायेगा.

बुधपार्क में आज अम्बेडकर मिशन के अध्यक्ष जी आर टम्टा, भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, एडवोकेट अंजू राज, बी एल आर्य, प्रवीण आर्य, मूल निवासी संघ राज्य प्रदेश संगठन सचिव आर पी गंगोला, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान, गोविंद राम गौतम, किसान महासभा बागजाला के सचिव वेद प्रकाश, आइसा नेता आकाश भारती, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रजनी जोशी, दीपक चनियाल, सुंदर लाल बौद्ध, आर आर लोहिया, अनीता, पछास के चन्दन, महेश, मुकेश भंडारी, सुषमा, बिमला, भीम प्रकाश, गोपाल राम ग्वासीकोटी, एन पी ग्वासीकोटी, दयाल राम, बहादुर राम, विनोद कुमार, राधा, आफताब आलम, सखावत, ऋतु, अनिषेक आदि शामिल रहे|.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad