रात भर तड़पते रहे, दोपहर ढाई बजे वाहन दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

अल्मोड़ा : जनपद रानीखेत तहसील के सौनी बिनसर के तितालीखेत क्षेत्र (ताड़ीखेत ब्लाक) में कार खाई में जा गिरी। इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में से एक की शिनाख्त जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन चंद्र जोशी निवासी बिठोरिया नंबर- एक हल्द्वानी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस टीम ने शवों को सुपुर्दगी में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भिजवाया है।
मंगलवार को राहगीर ने करीब डेढ़ बजे 112 पर दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के एसआई हेमा कार्की, एस आई कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार व होम गार्ड के जवान आंनद व ज्योति घटनास्थल पर पहुंचे।कार (सीएच 01 सीबी 5868) के परखच्चे उड़े थे। ग्रामीणों, राजस्व पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों की मदद से करीब डेढ सौ मीटर गहरे से शवों को रेस्क्यू कर मुख्य सड़क तक लाया गया।
पुलिस टीम ने बताया कि दोनों मृतकों के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। घटनास्थल पर गिरे मोबाइल पर फोन आने से एक मृतक की पहचान जीवन चंद्र के रूप में हुई। एसआइ कैलाश चंद्र के अनुसार दुर्घटना कैसे और कब हुई, जांच कर पता किया जा रहा है।