रुद्रपुर:एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में अभियुक्त गिरफ्तार एक विधि विवादित किशोर (मुख्य आरोपी) को संरक्षण में लिया गया# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर +एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में अभियुक्त गिरफ्तार एक विधि विवादित किशोर (मुख्य आरोपी) को संरक्षण में लिया गया l

7 जुलाई को कोतवाली रुद्रपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नाबालिग बालिका के साथ गंभीर अपराध किए जाने तथा घटना में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली रुद्रपुर पर तत्काल FIR संख्या 339/2026, धारा 123/127 (2) / 137(2) / 61 / 70(2) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

घटना के सफल अनावरण हेतु एसओजी एवं सर्विलांस टीम की सहायता से तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों का संकलन किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर लगे लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन एवं विश्लेषण किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयास, तकनीकी विश्लेषण एवं साक्ष्यों के आधार पर 09 जुलाई 2026 को प्रकरण में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि विवादित किशोर को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में पोक्सो एक्ट की धारा 16/17 की वृद्धि की गई है।

प्रकरण में अन्य अभियुक्तों के संबंध में विवेचना प्रचलित है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश, पतारसी एवं सुरागरसी की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  1. मनोज कुमार पुत्र नोनी राम
    निवासी ग्राम बड़ौरी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।
    उम्र – 32 वर्ष।

एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है।(मुख्य आरोपी)

एसएसपी अजय गणपति का संदेश
“महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति ऊधम सिंह नगर पुलिस की शून्य सहनशीलता की नीति है। ऐसे मामलों में संलिप्त प्रत्येक अपराधी को चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाएगा तथा उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनपद पुलिस पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने एवं समाज में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad