रुद्रपुर:एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख, वाहन चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़ ,चोरी की मोटरसाइकिल सहित 03 गिरफ्तार# Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल की बरामद।

घटना में शामिल 03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार।

सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं पुलिसिंग की मदद से मिली सफलता।

सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तीनों अभियुक्तों को दबोचा।

अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में की गई वैधानिक कार्रवाई।

रुद्रपुर+ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व में जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार सघन चेकिंग एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस को वाहन चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले का सफल अनावरण करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने एवं तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

विगत 4 जून को उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप के माध्यम से वादी अंकुश प्रजापति निवासी जगतपुरा वार्ड नंबर-06 रुद्रपुर द्वारा ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वादी द्वारा बताया गया कि 02 जून 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे उसने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK06L-9237 अपने घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन तड़के जब उसने वाहन को देखा तो वह अपने स्थान पर मौजूद नहीं थी।

घटना के संबंध में पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दिए। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर चोरी की मोटरसाइकिल एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां संकलित करते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपियों के करीब पहुंचती गई।

09 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। रात्रि में जब पुलिस टीम परशुराम चौक से आनन्दपुर रोड की ओर गश्त कर रही थी, तभी सड़क किनारे बिना नम्बर प्लेट लगी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर तीन युवक बैठे दिखाई दिए।

पुलिस टीम द्वारा जब उन्हें रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखकर तीनों युवक मौके से भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उक्त मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई, जिसकी पुष्टि थाना ट्रांजिट कैम्प में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 से हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:-

  1. अंश खत्री उर्फ अक्की पुत्र भानुप्रताप खत्री निवासी शिवपुरी अम्बेडकर नगर थाना कठघर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गौला गेट राजपुर हल्द्वानी जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष।
  2. रजत पुत्र पप्पू सिंह निवासी कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल, हाल निवासी किरायेदार बद्रीपुरा आनन्दबाग थाना कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल, उम्र 22 वर्ष।
  3. कमल मौर्य पुत्र मोहन लाल मौर्य निवासी ग्राम बल्ली पोस्ट बल्ली तहसील मीरगंज थाना शीशगढ़ जनपद बरेली उत्तर प्रदेश, हाल निवासी छड़ैल चौराहा थाना मुखानी जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र अपर उपनिरीक्षक चन्द्रप्रकाश बवाड़ी हेड कांस्टेबल अनिल कुमार
कांस्टेबल गिरजा शंकर
कांस्टेबल हिमांशु आर्या

एसएसपी अजय गणपति का संदेश:-
“जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वाहन चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad