“स्मार्ट मीटर – उपभोक्ता की सुविधा, हमारी प्राथमिकता,स्मार्ट मीटर: आसान, सुरक्षित और पारदर्शी बिजली प्रबंधन”प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी


हल्द्वानी।:उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने स्मार्ट मीटर के संदर्भ में क्या कहा, ashok gulati एडिटर इन चीफ एक्सक्लूसिव बातचीत :-लाइव (कुमायूं कार्यालय मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी के पहली बार हल्द्वानी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत किया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर देवभूमि माया न्यूज पोर्टल के एडिटर-इन-चीफ अशोक गुलाटी से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शंकाओं का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के प्रति लोगों में अब पहले की अपेक्षा काफी जागरूकता आई है और उपभोक्ता इसके लाभों को समझने लगे हैं। अपनी प्रमुखता के सदर्भ में कहां की विभाग को ऋण मुक्त बनाना है।
उन्होंने कहा, “यदि किसी उपभोक्ता को अभी भी कोई संदेह है, तो वह कुछ समय के लिए एक पुराना मीटर और एक स्मार्ट मीटर साथ लगाकर स्वयं तुलना कर सकता है। उसे स्वतः ही संतुष्टि हो जाएगी कि स्मार्ट मीटर कितना पारदर्शी, सटीक और उपभोक्ताओं के हित में है।”
इससे पूर्व मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचने पर कुमाऊँ के मुख्य अभियंता आर.एस. गुन्ण्याल, रुद्रपुर के मुख्य अभियंता एन.एस. टोलिया, अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी रवि कुमार राजौरा, अधीक्षण अभियंता रानीखेत एस.एस. कंवर, सेकेंडरी अधीक्षण अभियंता अमित कुमार कटारिया, अधीक्षण अभियंता काशीपुर अर्जुन प्रताप सिंह सहित अनेक अधिकारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रबंध निदेशक के
स्वागत समारोह के दौरान अधिकारियों ने प्रदेश में विद्युत सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं उपभोक्ता-केंद्रित बनाने के लिए उनके नेतृत्व में बेहतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। वहीं श्री ध्यानी ने भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। समाचार लिखे जाने तक प्रबंध निदेशक द्वारा विभागीय बैठक चल रही है ।