खैरना, गरमपानी(नैनीताल) मुख्यमंत्री धामी के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को मिली नई मजबूती,बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच, 180 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 32 शिकायतों का मौके पर निस्तारण..! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

खैरना, गरमपानी(नैनीताल)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड बेतालघाट के गरमपानी-खैरना में आयोजित बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही मंच पर आमजन को सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
शिविर के दौरान 180 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 38 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 32 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनसमस्याओं के समाधान को मिली प्राथमिकता
शिविर में ग्रामीणों ने जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान, बंदरों के आतंक, आवारा पशुओं की समस्या, विद्युत पोलों पर झूलते तारों, मनरेगा भुगतान, शिप्रा नदी की नियमित सफाई तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सभी मामलों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प
परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित यह अभियान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है तथा शासन और जनता के बीच विश्वास और संवाद मजबूत हो रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं का मिला व्यापक लाभ
शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 128 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। आयुर्वेद विभाग ने 30 तथा होम्योपैथी विभाग ने 24 लाभार्थियों को निःशुल्क औषधियां उपलब्ध कराईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहुंचाया योजनाओं का संदेश
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल “नई दिशा” नैनीताल द्वारा लोक संस्कृति एवं गीत-संगीत के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। सूचना विभाग की ओर सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रचार साहित्य का वितरण किया गया।
पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (अ.प्रा.) रमेश सिंह ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।
उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, मतदाता सूची, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), आयुष्मान कार्ड, भू-कानून, खाता-खतौनी, ऑनलाइन प्रमाण-पत्रों सहित विभिन्न जनहितकारी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देकर नागरिकों से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
शिविर में ग्राम प्रधान उषा पिनारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (अ.प्रा.) रमेश सिंह, खंड विकास अधिकारी पंकज जोशी, तहसीलदार भुवन भंडारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता दलीप बोरा सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad