लोहाघाट: (चंपावत)खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

लोहाघाट +जनपद चम्पावत के भीतर आम जनमानस को शुद्ध, स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। मंगलवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा लोहाघाट मुख्य बाजार स्थित विभिन्न जरनल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, उनकी गुणवत्ता, परिसर की हाईजीन स्थिति, FSSAI लाइसेंस की वैधता तथा कालातीत (एक्सपायरी डेट) खाद्य सामग्री की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी खाद्य विक्रेताओं को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों के लिए FSSAI लाइसेंस अथवा पंजीकरण अनिवार्य रूप से प्राप्त करें और उसे दुकान के मुख्य भाग में प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें।
इस औचक निरीक्षण अभियान के दौरान मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बाजार में बिक रहे विभिन्न खाद्य पदार्थों, जिनमें सोया सॉस, मैकरोनी, मसाले, मिल्कमेड और रोस्टेड वर्मिसेली शामिल हैं, के कुल 05 संदिग्ध नमूने एकत्र किए गए। विभाग द्वारा इन सभी नमूनों को सील कर विस्तृत जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला, रुद्रपुर प्रेषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कड़ी वैधानिक व अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुख्य बाजार के साथ-साथ विभागीय टीम ने मानेश्वर स्थित विभिन्न फास्ट फूड सेंटरों का भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।

इस दौरान टीम ने सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को अपने-अपने फास्ट फूड सेंटरों में उच्चतम स्तर की साफ-सफाई बनाए रखने, अनिवार्य रूप से बंद डस्टबिन का उपयोग करने तथा भोजन बनाते व परोसते समय हेड कैप्स (सिर की टोपी) का प्रयोग करने की कड़ी हिदायत दी। इसके साथ ही उन्हें अच्छी गुणवत्ता के कच्चे माल का उपयोग करने तथा उचित रख-रखाव के साथ ही खाद्य पदार्थ बनाने और विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए गए ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न हो सके।

इस अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के साथ सहायक दिनेश फर्त्याल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad