सितारगंज: सेवा, सुशासन एवं समर्पण के तहत सेवा सप्ताह शिविर आयोजित, 28 विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

सितारगंज, 07 जुलाई l केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत आज महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट, सितारगंज में सेवा सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यह सेवा सप्ताह शिविर राज्य सरकार की उस सोच का सशक्त उदाहरण है, जिसके केंद्र में जनता तक योजनाओं की सीधी पहुंच, समस्याओं का त्वरित समाधान और सुशासन की भावना है। सरकार का प्रयास है कि विकास और जनसेवा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्रत्येक नागरिक को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

इस सेवा सप्ताह शिविर में कुल 28 विभागों ने प्रतिभाग किया। इनमें मुख्य रूप से ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम/जल संस्थान, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तिकरण विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, बाल विकास विभाग तथा भूमि संरक्षण विभाग सहित अन्य विभाग शामिल रहे।

शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया।

शिविर के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का भी संज्ञान लिया गया। शिविर में कुल 43 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 15 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। यह पहल सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मोर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल , राज्य दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता , हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद , ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल , नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह , जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण , मंडल अध्यक्ष जानकी कोहली तथा प्रधान संघ अध्यक्ष रेशम सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में नोडल अधिकारी/उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, सहायक नोडल अधिकारी सी0आर0 आर्य, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेश कुमार सिंह यादव तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आशुतोष जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad