मुखानी: (हल्द्वानी)”ऑपरेशन प्रहार” की एक और बड़ी कार्यवाही, एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

SOG व मुखानी पुलिस ने 02 भाइयों की जोड़ी समेत 03 सटोरिये किये गिरफ्तार, महंगे मोबाइल, ₹51 हजार नगद व क्रेटा वाहन बरामद, पुलिस के शिकंजे में सट्टा कारोबार

मुखानी: (हल्द्वानी) एसएसपी नैनीताल डाॅ0 मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देश में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत  मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं  अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद व SOG की संयुक्त टीम द्वारा IPLसट्टेबाजी के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  21 05. को पुलिस टीम व SOG की संयुक्त टीम द्वारा तीनों अभियुक्तो को IPLमैच में सट्टा लगाते हुए एस मोड के पास मधुबन कॉलोनी स्थित खाली प्लॉट, थाना मुखानी जनपद नैनीताल से गिरफ्तार* किया। मौके से 06 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन एवं ₹51,100 नगद बरामद किए गए। तीनों अभियुक्तों के विरूद्व थाना मुखानी में FIR No.62/26 धारा-13G Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त प्रतिदिन लगभग 07 से 08 लाख रुपये तक का सट्टा संचालित करते थे तथा अब तक करीब ₹3 करोड 50 लाख तक का सट्टा खिलाया जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- रवि गुप्ता उर्फ झबरा पुत्र स्व. धर्मपाल गुप्ता निवासी दुर्गा कॉलोनी, थाना बनभूलपुरा, उम्र 35 वर्ष।
2- रोहित गुप्ता पुत्र धर्मपाल गुप्ता नि0 दुर्गा कॉलोनी, थाना बनभूलपुरा, उम्र 22 वर्ष।
3- मोहित प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद नि0 नारायण नगर विक्टोरिया नंबर-1, मुखानी, उम्र 30 वर्ष।

बरामद माल-

1- 06 मोबाइल फोन,
2- एक रजिस्टर, एक पेन
3- ₹51,100 नगद बरामद
4- UP-25EL-4419 CRETA सीज

अपराधिक इतिहासः-

अभियुक्त रवि गुप्ता के विरूद्व निम्नलिखित अभियोग दर्ज हैं-

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उसे उत्साहवर्धन हेतु ₹2000 का नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad