चंपावत:महिला कृषकों संग खेत में उतरे जिलाधिकारी मनीष कुमार, कनलगाँव में गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग कर परखी उपज क्षमता! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

कृषि उत्पादन के सटीक आंकड़ों हेतु कराया गया क्रॉप कटिंग प्रयोग, महिला कृषकों को कृषि यंत्र एवं उन्नत मडुवा बीज वितरित

चंपावत :जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को तहसील चंपावत अंतर्गत पटवारी क्षेत्र चम्पावत के ग्राम कनलगाँव पहुंचकर कृषक सुभाष ताडागी के खेत में गेहूं की फसल पर क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न कराया।

इस दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, स्वयं खेत में पहुंचे और महिला कृषकों के साथ गेहूं की फसल काटते हुए खेत में कार्य कर रही महिला कृषकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त करते हुए उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि महिला कृषकों को कृषि कार्यों में सुविधा प्रदान करने हेतु पावर टीलर सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कृषि कार्यों को सरल एवं अधिक उत्पादक बनाया जा सके।

कृषि एवं सांख्यिकी विभाग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कृषक के खेत में 30 वर्ग मीटर के दो प्लॉट चयनित किए गए, जिन पर क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया। प्रथम प्लॉट से 13 किलोग्राम 900 ग्राम तथा दूसरे प्लॉट से 12 किलोग्राम 400 ग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई। क्रॉप कटिंग के बाद प्रथम प्लॉट से 5 किलोग्राम गेहूं की बालियों के नमूनों को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत 15 दिनों तक सुखाने के उपरांत पुनः तौला जाएगा, जिससे वास्तविक एवं सटीक उपज का आंकलन किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विभिन्न फसलों की औसत उपज, उत्पादन एवं उत्पादकता का निर्धारण क्रॉप कटिंग प्रयोगों के माध्यम से ही किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित कृषि उत्पाद आधारित विभिन्न योजनाओं के लिए विश्वसनीय डाटा बेस तैयार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा कृषि योजनाओं का निर्माण किया जाता है तथा किसानों को विभिन्न लाभ प्रदान किए जाते हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कृषक सुभाष ताडागी से खेत में उपयोग किए गए बीज, उर्वरक, सिंचाई व्यवस्था तथा कीटनाशकों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।..

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पांडे, कृषि, राजस्व एवं सांख्यिकी विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad