रानीखेत:स्व० गोविंद सिंह माहरा जी की 103वीं जयंती कांग्रेस कार्यालय में अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं भावुक वातावरण में मनाई गई। संदीप पाठक की रपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत +स्व० गोविंद सिंह माहरा जी की 103वीं जयंती आज कांग्रेस कार्यालय में अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं भावुक वातावरण में मनाई गई।

उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यटन विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा पर्वतीय विकास परिषद के उपाध्यक्ष रहे स्व० गोविंद सिंह माहरा जी को कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व० माहरा जी के संघर्षमय जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विकास में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व० गोविंद सिंह माहरा जी केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि पहाड़ की जनता की आवाज, गरीबों के सहारा और विकास की सोच रखने वाले दूरदर्शी नेता थे।

उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण पहाड़ के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने, वन संपदा के संरक्षण तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित किया। आज भी रानीखेत सहित पूरे क्षेत्र की जनता उनके कार्यों और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व को श्रद्धा के साथ याद करती है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व० गोविंद सिंह माहरा जी के विचार, संघर्ष और जनता के प्रति उनका प्रेम सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम में रमा माहरा (धर्मपत्नी करन माहरा) पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, विश्वविजय सिंह माहरा, गीता माहरा चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, नगरपालिका पार्षद वीना नेगी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, चिलियानौला कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, हबीब अहमद, हेमंत रौतेला, दीपक पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्यक्ष व विजय तिवारी, महिपाल सिंह माहरा, सुरेन्द्र सिंह पवार, पंकज थापा, भुवन आर्या, कल्पना नेगी, उत्कर्षा माहरा, चंद्रा देवी, हंसी रावत, किरन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad