


रुद्रपुर :प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए की गई अपील का असर दिखने लगा है।
संभागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में हर शनिवार परिवहन विभाग रुद्रपुर द्वारा ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाया जाएगा।
आज शनिवार को कार्यालय के सभी अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा कार्यालय हेतु सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग किया गया या गैर ईंधन साधनों साइकिल आदि का प्रयोग किया गया। कार्यालय से नजदीक रहने वाले अधिकारी और कार्मिक पैदल ही कार्यालय पहुंचे।
भविष्य में भी यथासंभव सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।
आम जनमानस से भी अपील है कि जितना संभव हो सके ईंधन की बचत और पर्यावरण के संरक्षण के लिए ऐसे उपायों को जरूर अपनाएं।
ADVERTISEMENTS