हल्द्वानी:जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आश्रम सेवा समिति हल्द्वानी में बुजुर्गों के आधार कार्ड अपडेट, नए आधार भी बनाए गए!! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बेडरिडन बुजुर्ग महिला के आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर दिलाई राहत

दस्तावेज न होने से कई बुजुर्गों की प्रक्रिया लंबित

हल्द्वानी :आश्रम सेवा समिति, बुजुर्ग नागरिकों की सुविधा हेतु सुक्रवार को आधार कार्ड अपडेट एवं नवीन पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजनों के आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन किए गए तथा पात्र बुजुर्गों के नए आधार कार्ड भी बनाए गए।

सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला को मिली राहत:
इसी क्रम में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला को आधार में मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सरकारी सेवाओं से संबंधित ओटीपी प्राप्त न होने के कारण उन्हें असुविधा हो रही थी।
प्रशासन की टीम ने महिला के बेडरिडन होने के बावजूद अस्पताल पहुंचकर उनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक अपडेट कराया, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिली।
शिविर के दौरान 4 बुजुर्गों के आधार कार्ड बनाए एवं अपडेट किए गए। शेष बुजुर्गों की जांच प्रक्रिया जारी है। कई बुजुर्गों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण उनके आधार से संबंधित कार्य लंबित हैं, प्रशासन द्वारा उनके दस्तावेज जुटाने में सहायता की जा रही है।

ईडिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास शर्मा ने बताया कि बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं बेडरिडन मरीजों को घर/अस्पताल पहुंचकर आधार संबंधी सेवाएं दी जा रही हैं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad