
हल्द्वानी : ( ब्यूरो)एसएसपी नैनीताल द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु इनाम घोषित कर पुलिस टीमों को दिए सख्त निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना कालाढूंगी क्षेत्र में पंजीकृत FIR NO. 37/2026 धारा 103(1) BNS से संबंधित अभियुक्त मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन निवासी K-03/28 गली नं0 11 गंगोत्री विहार वेस्ट चौपड़ा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली-110053 घटना के बाद से फरार चल रहा है।
अभियुक्त द्वारा वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाई गई थी, जिनकी उपचार के दौरान सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में मृत्यु हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ₹25,000/- का ईनाम घोषित किया गया है।
अभियुक्त की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा नियमानुसार पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
यदि किसी व्यक्ति को उक्त अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो निम्न नंबरों पर तत्काल सूचना दें—
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल – 9411111212
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी – 9411112743
पुलिस अधीक्षक अपराध नैनीताल – 9411110152
पुलिस उपाधीक्षक (संचार) रामनगर – 9411112097
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी – 9411112875