हल्द्वानी:दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अरिना रघुवंश को CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 98.8% अंक प्राप्त कर उत्तराखंड क्षेत्र की स्टेट टॉपर बनने पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सम्मानित किया !!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

”एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सम्मानित करते हुए, उनके साथ में खड़े हैं ,प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही”…

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की छात्रा अरिना रघुवंश को CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 98.8% अंक प्राप्त कर उत्तराखंड क्षेत्र की स्टेट टॉपर बनने पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सम्मानित किया गया।
डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अरिना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अरिना की सफलता से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की द्वितीय टॉपर जिज्ञासा भट्ट (97.2%), जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 की विद्यालय हेड गर्ल भी रह चुकी हैं, को भी सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय की तृतीय टॉपर निशिका पपनै (96.8%), जो विद्यालय की एक शिक्षिका की सुपुत्री हैं, को भी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताते हुए विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को सफलता का आधार बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad