नैनीताल +आज पुलिस लाइन में उप महानिरीक्षक एस.एस.बी दुर्गा बहादुर सुनार एवं डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के मध्य शिष्टाचार भेंट आयोजित हुई।
उप महानिरीक्षक एस.एस.बी द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था ड्यूटी हेतु आवंटित एस.एस.बी अधिकारी एवं कर्मचारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, पर्यटकों के साथ मधुर एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा जनपद पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा भी पुलिस एवं एस.एस.बी के मध्य बेहतर तालमेल, समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया।…..


कार्यक्रम के दौरान डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल, 2IC श्री नरेश कुमार एवं एसी प्रशांत पोटभरे भी उपस्थित रहे।