
रानीखेत :फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में मुख्य सचिव आरके सुधांशु , को विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल द्वारा रानीखेत क्षेत्र की समस्याओं पर अवगत करवाया , विधायक ने मुख्य सचिव के समक्ष कैंट बोर्ड रानीखेत द्वारा जो क्षेत्र में नागरिकों को परेशान किया जा रहा है विधायक द्वारा माल रोड सड़क को आर्मी के अधिकारियों द्वारा बंद किए जाने के विषय में भी बात रखी, बोचुडी मोटर मार्ग की खस्ता हालत के लिए भी मुख्य सचिव के समक्ष बात रखी, पंत कोटली मोटर मार्ग में आए हुए पेड़ों के निस्तारण के लिए भी मुख्य सचिव के समक्ष क्षेत्र के लोगों की प्रमुख समस्या को रखा रानीखेत नगर में एनसीसी ग्राउंड चिलियानौला में हेलीपैड बिनसर मे बर्ड वॉच सेंटर रानीखेत क्षेत्र के आसपास की प्रमुख सड़कों के विषय पर मुख्य सचिव के साथ चर्चा की मुख्य सचिव आरके सुधांशु द्वारा डीएम अल्मोड़ा अंशुल सिंह कैंट के अधिकारियो एवं फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शीघ्र समस्याओं का निराकरण का आदेश दिया और शासन स्तर से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का आश्वासन विधायक को दिया गयाl बैठक में पुलिस कप्तान अल्मोड़ा सहित अधिकारी गण उपस्थित थे।