“लोकप्रिय हंसमुख महापौर विकास शर्मा”..

शहर के महापौर विकास शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक विजय पाल सिंह तोमर ने भी महापौर को हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा कि महापौर विकास शर्मा का जनसेवा के प्रति समर्पण सराहनीय है और उनके नेतृत्व में रुद्रपुर निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आने वाले समय में रुद्रपुर में विकास कार्य और गति पकड़ेंगे।इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से महापौर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
ADVERTISEMENTS