ब्रेकिंग देहरादून:महिला आरक्षण; सीएम धामी ने राहुल और अखिलेश को बताया कौरव, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -



लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। सीएम धामी ने कहा कि देश की नारी को विश्वास दिलाते हैं, उनका अधिकार अवश्य मिलेगा। कहा किआधी आबादी को उनका पूरा हक प्रदान करने का प्रयास मिले ताकि मातृशक्ति विकसित भारत के निर्माण में अपनी पूरी क्षमता से योगदान दे सके। मातृशक्ति के लिए चलाई योजनाएं गिनाई
सदन में अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि मातृशक्ति वंदना योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जल जीवन मिशन, 12 करोड़ शौचालय, महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा मिली। लखपति दीदी योजना से महिलाओं को समृद्ध बनाने का काम हो रहा है। ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।चारधाम यात्रा हमारी लाइफलाइन
सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा हमारी लाइफलाइन है। हमें इसका प्रोत्साहन करना चाहिए।
विपक्ष ने देश की गरीब बेटियों के बारे में कभी नहीं सोचा: सीएम धामी
सदन में हंगामे के बीच सीएम धामी का संबोधन जारी है। सीएम ने कहा कि विपक्ष ने देश की गरीब बेटियों के बारे में कभी नहीं सोचा। आज उज्जवला योजना ने मातृशक्ति को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाई। राज्य में सिलिंडर की कोई कमी नहीं होगी। चारधाम यात्रा की शानदार शुरुआत हुई है। इतनी भीड़ है कि कुछ लोग रील बनाकर विरोध करने लगे। आपको हमारा विरोध करना है तो करें लेकिन चारधाम को ही बदनाम करने पर उतर आए।

देश की आधी आबादी के साथ धोखा हुआ
सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ने विरोध इसलिए किया कि अगर आरक्षण मिल जाता तो इसका श्रेय भी मोदी जी को चला जाता। जबकि मोदी जी इसका श्रेय विपक्ष को भी देने को तैयार थे। देश की आधी आबादी के साथ धोखा हुआ है। पीएम मोदी ने शपथ लेने के साथ ही नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया। पिछले 11 वर्षों में जेंडर बजट में पांच गुना की वृद्धि हुई है। हाल के बजट में बेटियों के लिए पांच लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। 11 वर्षों में देश में संस्थागत प्रसव 61 से बढ़कर 97% हो गया। सुकन्या समृद्धि के तहत 8.2 % की ब्याजदर के साथ टैक्स फ्री लाभ दिया जा रहा ह
सीएम बोले- रावण का अंत भी माता सीता के अपमान की वजह से हुआ
सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष भूल गया कि रावण का अंत भी माता सीता के अपमान की वजह से हुआ था। कहा कि गृह मंत्री ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि किसी राज्य की सीटें नहीं घटेंगी। कांग्रेस ने महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार देने में कोई कदम नहीं उठाया। अगर मातृशक्ति को आरक्षण मिल जाता तो किसी का क्या जाता। सीटें बढ़ जाती तो महिलाओं को उनका हक मिल जाता। बढ़ी सीटें तो आखिर महिलाओं को ही मिलनी थी तो फिर इसे रोकने का काम क्यों किया।

विपक्ष ने कहा सीएम सदन में गलत तथ्य रख रहे
मुख्यमंत्री के संबोधन पर सदन में विपक्ष का हंगामा जारी है। सीएम ने कहा कि महिला आरक्षण बिल गिरने पर सभी विपक्ष के नेता खुश हो रहे थे। पूरे देश ने देखा। इस बात पर सदन में विपक्ष आक्रामक हो गया। विपक्ष का आरोप है कि सीएम सदन के समक्ष गलत तथ्य पेश कर रहे हैं।सदन में विपक्ष का हंगामा
पीएम मोदी के नेतृत्व में 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम सदन में लाया गया। ये ऐतिहासिक कदम था। पीएम ने अगले लोकसभा चुनाव में देश की आधी आबादी को पूरा हक देने का निर्णायक प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने मिलकर इसे पास नहीं होने दिया। कहा कि मुझे याद आ गया जैसे कौरवों ने द्रौपदी का अपमान किया था। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी, सपा के अध्यक्ष अखिलेश का नाम लेते ही सदन में विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया।महिला राष्ट्र को भी बढ़ाती है आगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत के इतिहास में नारी शक्ति के अनंत उदाहरण देखने को मिलते हैं। जैसे रानी लक्ष्मीबाई, सावित्री बाई फुले, कल्पना चावला। नारी शक्ति आज दिशा तय कर रही है। भविष्य गढ़ रही है। सेना, वायु सेना हो या वर्ल्ड कप जीतना हो, हर क्षेत्र में नारी शक्ति भारत का मान सम्मान बढ़ा रही है। तीलू रौतेली हो या जिया रानी, गढ़वाल की रानी कर्णावती हो या चिपको आंदोलन की अग्रदूत गौरा देवी हो।ये ऐसे उदाहरण हैं जब हमारी मातृशक्ति ने खुद को साबित किया। माताओं बहनों ने अपने त्याग से राज्य निर्माण में राज्य की मातृशक्ति की भूमिका थी। नारी शक्ति की सामर्थ्य के बिना किसी भी राज्य की कल्पना करना असंभव है। एक महिला शिक्षित होती है तो वह केवल अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाती बल्कि राष्ट्र को भी आगे बढ़ाती है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लाने के केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करें: सीएम धामी
सीएम धामी ने सदन में कहा कि मैं अनुरोध करता हूं कि उत्तराखंड विधानसभा एकमत से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लाने के केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करें। इसमें राजनीति की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। पक्ष विपक्ष को मिलकर समर्थन करना चाहिए। हम पूजा पाठ करते हैं तो महा लक्ष्मी, मां काली का मंत्रों में जिक्र आता है। हंगामा जारी था l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad