रानीखेत +गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में नृत्य के विषय प्रमुख त्योहार ,देश भक्ति गीत तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोक नृत्य रखे गये थे! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत +सभी प्रतिभागियों ने बहुत सुंदर प्रस्तुतियां दी।प्रतियोगिता के ग्रुप 1 में वर्णिका नेगी (कक्षा 2) ने प्रथम , सोनल नैनवाल (कक्षा 3 )ने द्वितीय तथा लावांशी (कक्षा 3) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ग्रुप 2 में रूही (कक्षा 4) ने प्रथम, सृष्टि (कक्षा 5) ने द्वितीय तथा नमन (कक्षा 4) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ग्रुप 3 में रिद्धिमा (कक्षा 7 )प्रथम, लावण्या (कक्षा 8) द्वितीय तथा इशिता (कक्षा 6) तृतीय स्थान पर रहे।प्रतियोगिता के निर्णायक तथा मुख्य अतिथि के रूप में सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष माननीय श्री विमल सती जी रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए नृत्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी ।विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा ने सभी प्रतिभागियों तथा उनके अभिभावकों की सराहना की।कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुश्री रितिका कांडपाल, उप- प्रधानाचार्या श्रीमती रितु कुवार्बी चीफ़ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी, समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad