
देहरादून: कांग्रेसी विधायक ने विधानसभा गेट पर पलटी गन्ने से भरी ट्राली, कुछ ही देरी में महिला आरक्षण को लेकर विशेष सत्र शुरू होगा! Ashok gulati एडिटर इन चीफ /नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर आज उत्तराखंड में विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। सदन में महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा होगी। विपक्ष ने भी सत्ता पक्ष को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है,विधानसभा गेट पर पलटी गन्ने से भरी ट्राली कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने विधानसभा के मुख्य गेट पर गन्ने से भरी ट्राली पलट दी। …..

उनका कहना है कि इकबालपुर चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 110 करोड रुपए बकाया भुगतान है लेकिन सरकार भुगतान करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति खुद ट्रैक्टर चला कर विधानसभा गेट पर पहुंचे। वहीं कांग्रेस के सभी विधायक रिस्पना पुल से रैली निकालते हुए विधानसभा पहुंचे। अंकित भंडारी को न्याय दिलाने, महिला आरक्षण बिल तत्काल लागू करने के समर्थन में नारेबाजी की।