पंतनगर:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राम माधव का पंतनगर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

पंतनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री राम माधव जी के प्रथम बार पंतनगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके आगमन को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे माहौल में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण नजर आया।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री राम माधव जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा पटका पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उनसे आत्मीय मुलाकात कर उनके प्रति सम्मान एवं संगठनात्मक जुड़ाव की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और सभी ने उनका अभिवादन करते हुए उत्तराखंड की धरती पर उनका हार्दिक स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता एवं सुरेश कोहली, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नैनीताल प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, काशीपुर सह प्रभारी भारत भूषण चुग, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, संजीव सिंह, विपिन जालोत्रा, अनिल चौहान, अजय तिवारी, संजीव खन्ना, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, विशाल सिंह एवं अल्केस सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री राम माधव जी का स्वागत करते हुए उनके प्रति अपनी आत्मीयता और सम्मान प्रकट किया। सभी ने उनके उत्तराखंड प्रवास को लेकर शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनका मार्गदर्शन एवं अनुभव पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने में सहायक होगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आदरणीय श्री राम माधव जी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उनके सुखद, सफल एवं मंगलमय उत्तराखंड प्रवास की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad