

कालाढूंगी (हल्द्वानी) 1७ अप्रैल को वादी दीपक लाल शाह पुत्र स्व0 धीरेन्द्र लाल शाह निवासी ग्राम खुडलिया, कोटाबाग कालाढूंगी ने कथाना आकर सूचना दी कि उनका पुत्र योगेश लाल शाह (उम्र 10 वर्ष) अचानक घर से लापता होने की सूचना दी गई।…
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालक जंगल की ओर चला गया था तथा वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
सूचना मिलते ही कोतवाली कालाढूंगी में तत्काल FIR No.: 36/2026 धाराः 140(3) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई।
डाॅ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा बच्चों को सकुशल बरामद करने हेतु अधीनस्थों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, सुमित पाण्डेय क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज जोशी के द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीमों को विभिन्न क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन हेतु रवाना किया गया।
सर्च ऑपरेशन एवं सफलता:-
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों एवं घने जंगल के बावजूद पुलिस, वन विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार 48 घंटे तक सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।
टीम की अथक मेहनत, समन्वय एवं सूझबूझ के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक को शिसमानी जंगल, कोटाबाग में लगभग 2–3 किलोमीटर अंदर से सकुशल बरामद किया गया।
बरामदगी के उपरांत बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोटाबाग में मेडिकल जांच एवं उपचार हेतु लाया गया। उपचार के बाद बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इस सफल ऑपरेशन से परिजनों एवं स्थानीय क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विशेष उल्लेख
यह कार्रवाई पुलिस एवं वन विभाग के बीच उत्कृष्ट तालमेल, त्वरित प्रतिक्रिया एवं कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण है।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राणा (चौकी प्रभारी, कोटाबाग)
अपर उ0नि0 लेखराज सिंह
अपर उ0नि0 तनवीर आलम
का0 विरेन्द्र राणा
का0 ललित बिष्ट
का0 प्रकाश बडाल
महिला का0 सुमन लखचौरा
महिला का0 हेमलता बनकोटी
महिला का0 उमा कार्की
महिला का0 ममता नेगी।…..


अपील
सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।“नैनीताल पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता”।