हल्द्वानी:सचिव मुख्यमंत्री / आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने जौहार महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, कहा – जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने रविवार को एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, में चल रहे तीन दिवसीय जौहार महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

दीप प्रज्वलन के पश्चात आयुक्त दीपक रावत ने अपने संबोधन में कहा कि जौहार घाटी की संस्कृति, परंपरा और इतिहास पूरे उत्तराखण्ड की आत्मा है। शौका जनजाति के लोगों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखा है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव न केवल हमारी लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं, बल्कि पलायन को रोकने और स्थानीय उत्पादों, व्यंजनों और हस्तशिल्प को बाजार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

*महोत्सव के मुख्य आकर्षण का केंद्र है मुनस्यारी, धारचूला और मिलम क्षेत्र से आए शौका जनजाति के कलाकारों द्वारा पारम्परिक छोलिया, झोड़ा-चांचरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई महोत्सव परिसर में जौहार की प्रसिद्ध ऊनी वस्तुओं, थुलमा, पंखी, कालीन तथा स्थानीय जड़ी-बूटियों और जैविक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा पारम्परिक व्यंजन जैसे – भट्ट के डुबके, मडुए की रोटी और भांग की चटनी के स्टॉल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकास अधिकारी, महोत्सव संयोजक मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

कार्यक्रम के अंत में आयुक्त रावत ने महोत्सव में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad