रानीखेत: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047” कार्यक्रम का आयोजन! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में गिरीश भगत, ललित मेहरा, ध्यान सिंह नेगी और उमेश पंत सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य पुष्पेश जोशी ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और अपने अभिभाषण में कॉलेज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
इसके बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं और युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। देश के युवा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी प्रतिभा, नवाचार (इन्नोवेशन) और दृढ़ संकल्प के बल पर ही वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने का सपना साकार होगा।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी विकसित भारत को लेकर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन, कई गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad