
रामनगर : 11 अक्टूबर को वादी प्रेम चन्द्र द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 322/2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी एवं श्री रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा मुखबिरों को सक्रिय किया गया। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियोग से संबंधित अभियुक्त रवि वर्मा पुत्र संतराम, निवासी ग्राम सुन्दरा पुट्टा, थाना टीपी नगर, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की घटना से संबंधित नकदी, वादी की पत्नी का आधार कार्ड तथा एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

