नैनीताल:साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत पुलिस ने मुखानी, लालकुआं, काठगोदाम, हल्द्वानी क्षेत्र में तथा तल्लीताल पंत पार्क में चल रही रामलीला में भी स्थानीय जनता एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक!! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

✅“Cyber Saathi – A Joint Awareness Initiative” अभियान के तहत विद्यालयों में साइबर सुरक्षा की जानकारी।

नैनीताल : साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में “Cyber Saathi – A Joint Awareness Initiative” अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल नैनीताल एवम थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

थाना मुखानी, लालकुआं, काठगोदाम, हल्द्वानी क्षेत्र में तथा तल्लीताल पंत पार्क में चल रही रामलीला व में भी स्थानीय जनता एवं स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

  • फर्जी ऑनलाइन जॉब ऑफर एवं पार्ट-टाइम जॉब फ्रॉड।
  • सोशल मीडिया फ्रॉड एवं फर्जी प्रोफाइल।
  • ऑनलाइन गेमिंग एवं रिवार्ड स्कैम।
  • फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग योजनाओं के माध्यम से ठगी।
  • UPI एवं QR कोड के माध्यम से होने वाली साइबर धोखाधड़ी।
  • डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जाने वाली ठगी।
  • फिशिंग लिंक एवं संदिग्ध वेबसाइट और ऐप।
  • OTP, PIN, CVV एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले फ्रॉड।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि साइबर अपराधी अक्सर लोगों के विश्वास, लालच, भय एवं जल्दबाजी का फायदा उठाकर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। इसलिए किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध मैसेज, लिंक, QR कोड, ऑनलाइन ऑफर अथवा निवेश योजना पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।

साथ ही, अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी, OTP, PIN एवं CVV किसी के साथ साझा न करने तथा किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध ऐप को डाउनलोड करने से बचने की अपील की गई।

साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत

साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा भारत सरकार के National Cyber Crime Reporting Portal के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad