चंपावत:मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवा सौरभ वर्मा ने स्थापित किया अपना स्वरोजगार, मासिक आय 15-20 हजार, आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया!! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ लेकर युवा अब आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हैं।

ऐसे ही प्रयास का एक उदाहरण हैं सौरभ वर्मा, जिन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से अपने सपनों को वास्तविकता में बदल लिया।

सौरभ ने जिला उद्योग केंद्र चम्पावत से 5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर अपना स्वरोजगार स्थापित किया। इस वित्तीय सहायता के माध्यम से उन्होंने जनपद मुख्यालय स्थित मल्ली हाट में “बालाजी मोबाइल रिपेयरिंग” नामक दुकान खोली। इस उद्यम के माध्यम से न केवल उनका व्यवसाय स्थापित हुआ, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।

उद्यम के माध्यम से सौरभ मोबाइल रिपेयरिंग सेवाओं के साथ-साथ मोबाइल और अन्य आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे चार्जर, बैटरी, ईयरफोन और चार्जिंग केबल आदि भी बेचते हैं। इस व्यवसाय से उनकी मासिक आय 15-20 हजार रुपये तक पहुँच चुकी है, जिससे उनकी आजीविका मजबूत हुई है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad