चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा से भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,प्रदेश में श्रेणी-1 ‘क’ के पट्टों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में श्रेणी-6 (2) की भूमि के विनियमितीकरण की होगी यथाशीघ्र कार्यवाही,भूमि संबंधी मामलों के समाधान से आमजन को मिलेगी राहत, राजस्व विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत :. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत में की गई घोषणा संख्या 958/2026 के क्रम में भूमि संबंधी मामलों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रदेश में श्रेणी-1 ‘क’ के पट्टों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में श्रेणी-6 (2) की भूमि के विनियमितीकरण की कार्यवाही यथाशीघ्र की जाएगी।

इस संबंध में.मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा राजस्व विभाग को पत्र जारी कर घोषणा के क्रियान्वयन हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का शासनादेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस घोषणा से भूमि संबंधी मामलों के समाधान की प्रक्रिया को गति मिलेगी। विशेष रूप से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संबंधित श्रेणियों की भूमि से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी प्रकरणों में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पात्र लोगों को नियमानुसार लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। संबंधित विभागों के समन्वय से भूमि संबंधी प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad