चंपावत:कालसन–भोलेश्वर परियोजना का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण,जल संरक्षण के लिए 800 कंटूर और 70 रिचार्ज पिट का निर्माण कार्य हुआ पूर्ण,✅रौखेत और दुधाताल में चेकडैम निर्माण तत्काल गुणवत्तापूर्ण शुरू करने के दिये निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चम्पावत, ।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा सारा मद के अंतर्गत संचालित कालसेन–भोलेश्वर परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ताराचौड़ स्ट्रीम में निर्माणाधीन चेकडैम कार्यों की प्रगति देखी और कालसन स्ट्रीम में निर्मित चेकडैम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से परियोजना के तहत पूरे हो चुके और शेष कार्यों की जानकारी ली।

लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विमल कुमार सूँठा ने बताया कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 261 लाख रुपये की लागत से संचालित इस परियोजना में 800 कंटूर, 80 रिचार्ज पिट और 25 चेकडैम बनाए जाने हैं। इनमें सभी 800 कंटूर, 70 रिचार्ज पिट और दो चेकडैम का निर्माण पूरा हो चुका है।

जिलाधिकारी ने रौखेत और दुधाताल स्ट्रीम में चेकडैम निर्माण तत्काल शुरू करने और कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना के तहत बनाए जा रहे कंटूर और चेकडैम वर्षाजल के बहाव को धीमा करने में मदद करेंगे, जबकि रिचार्ज पिट से पानी को जमीन में सोखने और भूजल पुनर्भरण में सहायता मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विमल कुमार सूँठा, सहायक अभियंता अंकित पांडे और कनिष्ठ अभियंता गरिमा पांडे उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad