लोहाघाट:मुख्यमंत्री की सौगात, विधानसभा क्षेत्र के फोर्ती में तीन मंदिरों के सौन्दर्यीकरण हेतु 60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन,त्यौन्दर बाबा, भूमिया बाबा एवं महारुद्र मंदिर के सौन्दर्यीकरण को मिलेंगे 20-20 लाख रूपये,धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ स्थानीय पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा..! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत:. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण, सौन्दर्यीकरण तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मा. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट अंतर्गत फोर्ती स्थित तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण हेतु कुल 60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इसके अंतर्गत फोर्ती स्थित त्यौन्दर बाबा मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु 20 लाख रूपये, भूमिया बाबा मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु 20 लाख रूपये तथा महारुद्र मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु 20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा . मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक परंपराएं एवं लोक आस्था के केंद्र हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। इन स्थलों के सौन्दर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद चम्पावत के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन मंदिरों के सौन्दर्यीकरण से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से क्षेत्र के आर्थिक विकास एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को भी बल मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad