यातायात प्रबंधन, महिला-बाल सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं खोया-पाया व्यवस्था की सराहना








नैनीताल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व में माँ नंदा-सुनंदा पावन पर्व एवं महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने पर श्री राम सेवक सभा नैनीताल, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल द्वारा नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।….
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के लिए प्रभावी इंतजाम किए गए। ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार फील्ड में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
आयोजन के दौरान परिजनों से बिछड़े बच्चों एवं बुजुर्गों को उनके परिवारजनों से मिलाने के साथ ही श्रद्धालुओं के गुम हुए मोबाइल फोन, पर्स, नगदी, चाबी, बैग एवं अन्य सामान की तलाश कर सत्यापन के पश्चात संबंधित स्वामियों को वापस किया गया। पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय पहल से मेले में आए श्रद्धालुओं को काफी सहायता मिली।
श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने नैनीताल पुलिस की सजगता, त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय एवं जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रिय भूमिका से महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ।
श्री राम सेवक सभा, के पदाधिकारी एवं सदस्य
इस अवसर पर श्री राम सेवक सभा,मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष श्री मनोज शाह, उपाध्यक्ष श्री अशोक शाह, महासचिव श्री जगदीश बलवाड़ी, प्रबंधक श्री विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष श्री विनय चौधरी, पूर्व महासचिव श्री देवेंद्र लाल शाह, सदस्य एडवोकेट श्री मनोज शाह, सदस्य प्रो. ललित तिवाड़ी, सदस्य श्री हरीश राणा, सदस्य श्री मोहित लाल साह, सदस्य श्री कैलाश जोशी, सदस्य श्री संदीप साह, कार्यकर्ता श्री वीरेन्द्र मेहरा एवं कार्यकर्ता श्री आनन्द बिष्ट आदि पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे तथा उनके द्वारा महोत्सव के दौरान पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधों की सराहना की गई।
सम्मान समारोह के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल, श्रीमती अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल, श्री रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली, श्री राजेंद्र सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल सहित ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार नैनीताल श्री रेवाधर मठपाल एवं क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्रीमती अंजना नेगी द्वारा माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति, व्यापार मंडल, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त सभी के आपसी समन्वय, सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता से महोत्सव के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। नैनीताल पुलिस ने महोत्सव में सहयोग देने वाले सभी संगठनों एवं नागरिकों की सहभागिता के लिए धन्यवाद प्रकट किया।