

हल्द्वानी :डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी एवं सट्टा-जुआ जैसी अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल तथा *प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीमों द्वारा दो अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
7.78 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं गश्त के दौरान आदिल पुत्र जकी खां, निवासी ला०न० 18, पानी की टंकी के पास, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 30 वर्ष को ला०न० 16 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 7.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 153/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम—
- उ0नि0 जगवीर सिंह
- कानि0 649 ना0पु0 दिलशाद अहमद
- कानि0 497 सुनील कुमार
सट्टे की खाई-बाड़ी करते 01 व्यक्ति गिरफ्तार
थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यूसुफ पुत्र अब्दुल समद, निवासी इंद्रानगर छोटी रोड, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 48 वर्ष को गोला पार्किंग स्लाटर हाउस के पास, बनभूलपुरा सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं ₹1,070/- की नकदी बरामद हुई। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 152/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम—
- अ0उ0नि0 जगत सिंह बाफिला
- कानि0 नरेंद्र गिरी
- कानि0 सुच्चा सिंह