
बागेश्वर : उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए।
उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में आज एस0ओ0जी0 (SOG) टीम द्वारा गिरीछीना रोड पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त मनोज कुमार उर्फ मोनू पुत्र श्री दीवानी राम के कब्जे से 11.88 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द कोतवाली बागेश्वर में FIR N0-64/2026 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा हैं। अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है।
अभियुक्त का विवरण—-
मनोज कुमार उर्फ मोनू पुत्र दीवानी राम, निवासी- घटबगड़ वार्ड थाना व जनपद बागेश्वर, उम्र: 24 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—-
1-निरीक्षक सल्लाउद्दीन खॉन (प्रभारी एस0ओ0जी0)
2-का0 रमेश सिंह (एस0ओ0जी0)
3-का0 भूवन बोरा (एस0ओ0जी0)
4- कानि0 सन्तोष सिंह (एस0ओ0जी0/एएनटीएफ)
5- कानि0 चालक विजय कुमार (एस0ओ0जी0)