
AHTU नैनीताल द्वारा मल्लीताल एवं तल्लीताल क्षेत्र में चलाया गया जागरूकता अभियान मानव तस्करी, बाल अपराध, साइबर क्राइम, भिक्षावृत्ति एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
नैनीताल :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU श्रीमती अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में म0उ0नि0 सुनीता कुंवर प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व के नेतृत्व में मय पुलिया के द्वारा दिनांक 17 सितंबर 2026 को मल्लीताल, तल्लीताल, रोडवेज स्टेशन तल्लीताल एवं टैक्सी स्टैंड तल्लीताल क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आमजन एवं बच्चों को मानव तस्करी, बाल अपराध, साइबर क्राइम, भिक्षावृत्ति तथा बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी होने पर तत्काल डायल-112 अथवा नजदीकी पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
AHTU टीम द्वारा लोगों को बताया गया कि समय रहते अपराध की सूचना पुलिस को देने से अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है। अभियान का उद्देश्य आमजन को जागरूक कर बच्चों एवं समाज को विभिन्न प्रकार के अपराधों से सुरक्षित रखना है।
अभियान में AHTU हल्द्वानी टीम:-उ0नि0 सुनीता कुंवर,हे0कानि0 प्रहलाद सिंह,कानि0 महेश सायना,कानि0 गोविन्द मेहरा|