ब्रेकिंग नैनीताल/ हल्द्वानी:बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित करें – आयुक्त दीपक रावत ने मुख्य अभियंता, UPCL को दिए निर्देश. ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल/हल्द्वानी 06 सितंबर |

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल नैनीताल / सचिव, मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने विद्युत विभाग द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाने वाली बिजली कटौती की सूचनाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अभियन्ता, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि०, हल्द्वानी/रूद्रपुर को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

आयुक्त ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि उनके संज्ञान में आया है कि विद्युत विभाग द्वारा प्रायः विद्युत कटौती की सूचनाओं को समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाता है। समाचार पत्रों में जो सूचना प्रकाशित की जाती है, उसमें यह अवगत कराया जाता है कि अमुक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था प्रभावित रहेगी। परन्तु संबंधित फीडर में विद्युत कटौती से प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों के नामों का उल्लेख नहीं किया जाता है, फलस्वरूप उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
इस पर कुमाऊं आयुक्त श्री रावत ने निर्देशित किया है कि भविष्य में जिस फीडर में विद्युत कटौती रहने संबंधी समाचार प्रकाशित किया जाय, उसमें फीडर से संबंधित प्रभावित क्षेत्रों के नामों का उल्लेख भी अनिवार्य रूप से किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को पूर्व में ही संज्ञान रहे कि उनके क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad