ब्रेकिंग खटीमा: पंजाबी समाज के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी से उबाल,✅ विरोध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष जितिन ग्रोवर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सुश्री आकांक्षा नेगी द्वारा पंजाबी समाज के लोगों को कथित रूप से “पाकिस्तानी” कहे जाने वाली टिप्पणी से पंजाबी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची..

खटीमा। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आज पंजाबी समाज के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित कर आपत्ति जनक टिप्पड़ी करने वाली महिला के ख़िलाफ़ तत्काल क़ानूनी कार्यवाही कर जेल भेजने की माँग पूरी ऐन होने पर राष्ट्र व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है|

पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष जितिन ग्रोवर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सुश्री आकांक्षा नेगी द्वारा पंजाबी समाज के लोगों को कथित रूप से “पाकिस्तानी” कहे जाने वाली टिप्पणी से पंजाबी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पंजाबी समाज ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में किसी भी समाज या समुदाय को उसकी पहचान के आधार पर अपमानित अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी किया जाना उचित नहीं है।

इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष जितिन ग्रोवर ने कहा कि, “पंजाबी समाज देश की मिट्टी से गहराई से जुड़ा हुआ समाज है। देश के विभाजन का दर्द सहने के बावजूद पंजाबी समाज ने अपने परिश्रम, साहस और राष्ट्रभक्ति के बल पर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। किसी भी पंजाबी को ‘पाकिस्तानी’ कहना न केवल भावनाओं को आहत करने वाला है, बल्कि उन लाखों लोगों के संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का भी अपमान है।”

पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बत्रा ने कहा कि “हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध वैमनस्य पैदा करना नहीं है। हम केवल यह चाहते हैं कि समाज के किसी भी वर्ग के सम्मान और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का प्रयोग न किया जाए।

वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती चर्चा बत्रा ने कहा कि हमारा विश्वास संविधान, कानून और लोकतांत्रिक व्यवस्था में है, इसलिए हमने  राष्ट्रपति महोदया सहित प्रधानमंत्री एवं राज्य के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी को खटीमा के एसडीएम द्वारा आज रविवार का दिन होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में उनके व्हाट्सएप के माध्यम से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग का ज्ञापन भेजा है,
पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव मनोज वाधवा ने कहा कि पंजाबी समाज सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्र की एकता में विश्वास रखता है तथा भविष्य में भी सभी वर्गों के सम्मान के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

ज्ञापन देने वालों में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष जितिन ग्रोवर, महामंत्री हरीश बत्रा, अनिल बत्रा, करनैल सिंह खिंडा, गुरुद्वारा साहिब खटीमा के अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह खिंडा, सुमित गुंबर, पंजाबी महासभा के पूर्व अध्यक्ष विजय अरोड़ा, मनोज बाधवा, मास्टर मंगतराम अरोड़ा, सुनील बत्रा, सरदार दलबीर सिंह सोहल, वरिष्ठ समक्जसेविका सोनिया सुनेजा, आरती डाबर, दीप्ति ग्रोवर, चर्चा बत्रा, सीमा बत्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad