बागेश्वर:कर्तव्य के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस जवानों को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस द्वारा दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -



बागेश्वर : “पुलिस स्मृति दिवस” पर आज दिनांक पुलिस लाईन स्थित शहीद स्मारक में शहीद हुये पुलिस के जवानों को बागेश्वर पुलिस परिवार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) , पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा शहीद हुये पुलिस के जवानों को याद कर उन्हें नमन किया गया व शहीद स्मारक पर वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय साह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री राजेश साह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री नरेन्द्र कुमार सहित बागेश्वर पुलिस के सभी कोतवाली/ थाना/शाखा प्रभारी एवं सभी अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। तदोपरान्त शहीद हुये जवानों को सलामी देकर 02 मिनट का मौन धारण किया गया।
पिछले वर्ष, अर्थात 01 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच, पूरे देश में 154 पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों और कर्मियों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए बलिदान दिया। इनमें उत्तराखंड के 01 जवान– * उ0नि0 विनोद कुमार जनपद- टिहरी गढवाल*– शामिल हैं, जिन्होंने शौर्य के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए वीरगति प्राप्त की।

बागेश्वर पुलिस परिवार अपने शहीदों के साहस, बलिदान और समर्पण को नमन करता है।

उनकी कुर्बानी हमें सतत याद दिलाती है कि राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad