ब्रेकिंग चंपावत:जनगणना-2027 को लेकर केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी, उत्तराखण्ड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों में 1 दिसम्बर से शुरू होगी जनगणना!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

16 से 30 नवम्बर तक उपलब्ध रहेगा स्व-गणना का विकल्प, 5 से 9 जनवरी तक होगा पुनरीक्षण दौर

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जनगणना-2027 के संबंध में महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के हिमाच्छादित क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में जनसंख्या की जनगणना 1 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक की जाएगी। इसके उपरांत 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर संचालित किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा-3 तथा जनगणना नियम, 1990 के संबंधित प्रावधानों के तहत जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तराखण्ड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों के साथ ही गोवा, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में भी उक्त अवधि के दौरान जनसंख्या गणना की जाएगी।

जनगणना प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नागरिकों को स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। घर-घर जाकर जनसंख्या गणना शुरू होने से पूर्व 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक नागरिक स्व-गणना के विकल्प का उपयोग कर सकेंगे।

अधिसूचना के अनुसार उत्तराखण्ड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों सहित संबंधित राज्यों में जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 को रात्रि 00:00 बजे निर्धारित की गई है। अर्थात जनसंख्या संबंधी विवरण इस निर्धारित संदर्भ समय के आधार पर दर्ज किए जाएंगे।

भारत सरकार द्वारा जारी यह अधिसूचना जनगणना-2027 की जनसंख्या गणना प्रक्रिया की समय-सारिणी को स्पष्ट करती है। जनपद चम्पावत में भी निर्धारित कार्यक्रम एवं शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनगणना संबंधी आवश्यक तैयारियां एवं अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad