रानीखेत: ऐतिहासिक लालकुर्ती रामलीला का भव्य आगाज, पहले दिन ताड़का वध तक की लीला का मंचन! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


रानीखेत (कुमपुर बाजार): छावनी क्षेत्र रानीखेत के ऐतिहासिक कुमपुर बाजार स्थित लालकुर्ती में सोमवार, से पारंपरिक और ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ हो गया है। रामलीला के पहले ही दिन दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला और समूचा क्षेत्र धार्मिक रंग में सराबोर नजर आया।
शिव वरदान से लेकर ताड़का वध तक की लीला
रामलीला के प्रथम दिन की शुरुआत रावण, कुंभकर्ण और विभीषण को भगवान शिव से मिले वरदान के प्रसंग के साथ हुई। इसके पश्चात राजा दशरथ के घर राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म की मनमोहक लीला दिखाई गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले दिन के मंचन का समापन ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा और प्रभु श्री राम द्वारा राक्षसी ताड़का के वध के साथ हुआ।
पात्रों का शानदार अभिनय
इस वर्ष लालकुर्ती रामलीला में मुख्य किरदारों में स्थानीय कलाकारों द्वारा जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया जा रहा है:

  • श्री राम: पलक कुमारी
  • माता सीता: माही कुमारी
  • लक्ष्मण: प्राची कुमारी
  • भरत: मन्ना कुमारी
  • शत्रुघ्न: ध्रुव बिष्ट
  • रावण: वेद प्रकाश गोरी (रामलीला अध्यक्ष)
  • ताड़का: विकास कुमार
    पत्रकारों का आभार और स्वागत
    लालकुर्ती रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश गोरी ने इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी साझा करते हुए सभी पत्रकार बंधुओं का रामलीला कमेटी की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह रामलीला क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर है और इसके सफल आयोजन में सभी का सहयोग सराहनीय है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad