नैनीताल:कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत के निर्देश – प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग की जाए, राखी की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल 28 अगस्त ।

कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जिलाधिकारी नैनीताल एवं जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने जिले के अंतर्गत संचालित सभी प्राइवेट कूरियर सर्विसेज के कार्यालयों एवं स्टोर का निरीक्षण सभी उपजिलाधिकारियों के माध्यम से कराया जाए।

कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बड़ी संख्या में बहनों द्वारा अपने भाइयों के लिए कूरियर सेवा एवं ऑनलाइन माध्यम से राखियां भेजी गई हैं। प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि राखी की डिलीवरी समय पर हो।

उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कूरियर सेवा एवं ऑनलाइन माध्यम से जो भी बहनों ने भाइयों के लिए राखियां भेजी हैं, वह उन्हें अवश्य उपलब्ध हों। यदि कहीं भी राखी के पार्सल लंबित पाए जाते हैं तो संबंधित कूरियर कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तत्काल डिलीवरी कराई जाए।

सभी उपजिलाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad